🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में LPG अपडेट: होम डिलीवरी शुरू, गैस की कोई कमी नहीं

दरभंगा में LPG अपडेट: होम डिलीवरी शुरू, गैस की कोई कमी नहीं

दरभंगा में LPG गैस को लेकर बड़ी अपडेट, होम डिलीवरी शुरू

 

प्रशासन का दावा- गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

RxTv BHARAT | 18 मार्च 2026 | दरभंगा

RxTv BHARAT: दरभंगा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और अब उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा भी मिल रही है।

 

दरभंगा में LPG अपडेट: होम डिलीवरी शुरू, गैस की कोई कमी नहींजिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार 18 मार्च को 13,648 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 10,157 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। वहीं 19 मार्च को 10,199 सिलेंडर आने तथा 20,356 सिलेंडर वितरण होने की संभावना है।

🔹 13,648+ सिलेंडर का वितरण (18 मार्च)
🔹 10,157 सिलेंडर गोदाम में उपलब्ध
🔹 19 मार्च को 10,199 सिलेंडर आने की संभावना
🔹 20,356 सिलेंडर वितरण की तैयारी
🔹 होम डिलीवरी सेवा शुरू

उन्होंने बताया कि आज से सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र लगभग 45 दिनों का है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि करीब 25 दिनों की निर्धारित है। बुकिंग के बाद 1 से 2 दिनों के भीतर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

दरभंगा में LPG अपडेट: होम डिलीवरी शुरू, गैस की कोई कमी नहीं

जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी शिकायत 06272-245055 पर दर्ज करा सकते हैं। अब तक 300 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें।

कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और नियमित छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को अपने स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके।

 

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News