🔴 LATEST NEWS
रैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामदबिरौल में छठ घाटों का निरीक्षण, कोशी नदी के चार घाटों पर सुरक्षा निर्देशदरभंगा में 14 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद बेटियों के लिए समाज से सहयोग की अपीलदरभंगा छठ पूजा ट्रैफिक प्लान 2026: इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्रीदरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनात

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, 25 मार्च को 12,314 सिलेंडर वितरण

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, 25 मार्च को 12,314 सिलेंडर वितरण

दरभंगा में एलपीजी की भरपूर सप्लाई, गैस की कोई कमी नहीं

25 मार्च को 12,314 सिलेंडर वितरण, कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त नजर

RxTv BHARAT | दरभंगा | 24 मार्च 2026

दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और गैस की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मांग के अनुरूप होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर लगातार घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। जिले की सभी 75 गैस एजेंसियां प्रतिदिन नियमित रूप से वितरण कार्य कर रही हैं।

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, 25 मार्च को 12,314 सिलेंडर वितरण

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार गैस एजेंसियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों द्वारा 6 गैस एजेंसियों और 14 होटलों में औचक छापेमारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

🔸 जिले में 75 गैस एजेंसियां सक्रिय
🔸 होम डिलीवरी के माध्यम से नियमित आपूर्ति
🔸 6 एजेंसियों व 14 होटलों में छापेमारी
🔸 कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

दरभंगा में LPG की भरपूर सप्लाई, 25 मार्च को 12,314 सिलेंडर वितरण

प्रशासन के अनुसार 24 मार्च को 8,288 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 10,453 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। 25 मार्च 2026 को 12,314 एलपीजी सिलेंडरों के वितरण की संभावना है। कुल मिलाकर 22,767 सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

🔹 24 मार्च को 8,288 सिलेंडर वितरित
🔹 10,453 सिलेंडर गोदाम में उपलब्ध
🔹 25 मार्च को 12,314 सिलेंडर वितरण संभावित
🔹 कुल 22,767 सिलेंडर उपलब्ध

हॉस्पिटल, छात्रावास और शिक्षण संस्थानों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी नियमित रूप से की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला कंट्रोल रूम नंबर 06272-245055 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक 400 से अधिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण किया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घबराकर गैस का अनावश्यक भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News