पेड़ लगाओ—धरती बचाओ जज साहब ने की बड़ी अपील

पेड़ लगाओ—धरती बचाओ जज साहब ने की बड़ी अपील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र मुख्य अतिथि
  • दो सौ से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे विद्यालय परिसर में लगाए गए
  • लोक अदालत के माध्यम से केस निपटारे पर बल

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

+2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चक्का-पिरड़ी, बहादुरपुर, दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार आरती कुमारी बतौर अतिथि शामिल थे। विद्यालय परिवार द्वारा मिथिला परंपरा अनुसार पाग-चादर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और बच्चों ने स्वागत गान से जज साहब का स्वागत किया।

पेड़ लगाओ—धरती बचाओ जज साहब ने की बड़ी अपील

जनसेवा के अध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि दो सौ कीमती महोगनी, आम, अमरूद, धातृक, बेल आदि प्रजातियों के पेड़ लगाए गए हैं, साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए वेरिकेटिंग भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य भविष्य को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहतर बनाना है।

पेड़ लगाओ—धरती बचाओ जज साहब ने की बड़ी अपील

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने पेड़ की महत्ता पर विशेष प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक केसों का निस्तारण किया जा सकता है। बैंक, ट्रैफिक चालान और आपसी समझौते वाले केसों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से सरलता से हो जाता है।

पेड़ लगाओ—धरती बचाओ जज साहब ने की बड़ी अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि इंसान को जीवित रहने के लिए तीन महत्वपूर्ण चीजों की आवश्यकता होती है, जिनमें पर्यावरण एक प्रमुख आधार है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने दरभंगावासियों से पौधारोपण की अपील की।

जनसेवा के सचिव ललन झा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य पेड़ लगाना और पर्यावरण बचाना है, जिसे हम एक मुहिम की तरह लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनसेवा ऐसे सरकारी भूभागों का चयन करती है जहां बाउंड्री हो ताकि लगाए गए पेड़ सुरक्षित रह सकें। पेड़-पौधे सजीव और निर्जीव दोनों ही अवस्थाओं में मानवता के लिए उपयोगी हैं।

पेड़ लगाओ—धरती बचाओ जज साहब ने की बड़ी अपील

कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि जनसेवा पौधारोपण के साथ-साथ जनसे जुड़े मामलों पर जागरूकता अभियान भी चलाती है जिसमें यातायात नियमों का पालन, ब्लड डोनेशन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम में जनसेवा के सचिव ललन कुमार झा, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार प्रिंसिपल टू ठाकुर, प्लस कुमारी, समाजसेवी कैलाश ठाकुर स्थानीय पूर्व मुखिया सरपंच विष्णु देव यादव सहित सैकड़ो स्थानीय बच्चों उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें — 9472867520
—
पेड़_रोपण पर्यावरण_सुरक्षा जनसेवा दरभंगा विद्यालय_कार्यक्रम
#TreePlantation #Environment #LegalAwareness #LokrAdalat #Darbhanga #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!