- नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ की विस्तृत समीक्षा
- वारंट-कुर्की लेकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश
- गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विधि व्यवस्था पर विशेष जोर
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 15.12.2025 को बहादुरपुर थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समीक्षा के दौरान कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक ने माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष बल देते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी एवं पंजी को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही माह के भीतर निष्पादित किए जाने वाले कांडों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई।
थाना में प्रतिवेदित सभी कांडों की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा डायल 112 वाहनों को भ्रमणशील रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अनुसंधान में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
ADVERTISEMENT
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
📞 9472867520
—
नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, बहादुरपुर थाना, Darbhanga Police, Investigation Review, Bihar Police, Law and Order
#DarbhangaPolice #BiharPolice #BahadurpurThana #LawAndOrder #BreakingNews





