बहेड़ी में ‘महाकाल ग्रुप’ का खौफ हथियार, धमकी और सोशल मीडिया रील से इलाके में दहशत

बहेड़ी में ‘महाकाल ग्रुप’ का खौफ हथियार, धमकी और सोशल मीडिया रील से इलाके में दहशत
  • 40–50 युवकों की कथित टोली से लोग भयभीत
  • अवैध हथियार लहराने और रंगदारी का आरोप
  • ग्रामीण एसपी ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में इन दिनों “महाकाल” नाम से सक्रिय युवाओं की कथित बिगड़ैल टोली स्थानीय लोगों के लिए दहशत का कारण बनती जा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि यह समूह खुलेआम बाइक से घूमता है और अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर अपनी दबंगई दिखाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस गैंग में करीब 40 से 50 युवक शामिल हैं, जो कभी भी किसी जगह पहुंचकर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने से नहीं चूकते। गैंग के डर से आम लोग सहमे हुए हैं और कई लोग खुलकर बोलने से भी कतरा रहे हैं।

मामले को लेकर शिकायतकर्ता प्रकाश झा ने बताया कि उन्होंने पहले भी लिखित आवेदन दिए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से गैंग के हौसले और बुलंद हो गए। उनका कहना है कि लगातार धमकी मिलने के कारण वे और उनका परिवार मानसिक तनाव में है।

बहेड़ी में ‘महाकाल ग्रुप’ का खौफ हथियार, धमकी और सोशल मीडिया रील से इलाके में दहशत

जब इस संबंध में ग्रामीण एसपी दरभंगा आलोक से पत्रकारों ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने स्थानीय थाना को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी टोली या गिरोह बनाकर अपराध करेगा, अवैध हथियार रखेगा और आम लोगों में दहशत फैलाएगा, उसकी जगह जेल होगी।

पुलिस के इस आश्वासन के बाद इलाके के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही महाकाल ग्रुप के कथित आतंक से निजात मिलेगी और बहेड़ी क्षेत्र में फिर से भयमुक्त माहौल बहाल होगा।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
यह समाचार उपलब्ध तथ्यों, प्राप्त शिकायतों एवं संबंधित अधिकारियों के बयान पर आधारित है। RxTv BHARAT निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है।

दरभंगा, बहेड़ी, महाकाल ग्रुप, बहेड़ी थाना, अपराध, अवैध हथियार, रंगदारी, दहशत
#Darbhanga #Baheri #MahakalGroup #BiharNews #CrimeNews #LocalNews #RxTvBHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!