🔴 LATEST NEWS
रैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामदबिरौल में छठ घाटों का निरीक्षण, कोशी नदी के चार घाटों पर सुरक्षा निर्देशदरभंगा में 14 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद बेटियों के लिए समाज से सहयोग की अपीलदरभंगा छठ पूजा ट्रैफिक प्लान 2026: इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्रीदरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनात

भाजपा के रथ में तोड़फोड़ के बाद बंगाल में तनाव, खगराबाड़ी में सुरक्षा बल की भारी तैनाती

भाजपा के रथ में तोड़फोड़ के बाद बंगाल में तनाव, खगराबाड़ी में सुरक्षा बल की भारी तैनाती

Bengal News: कूचबिहार : भाजपा की परिवार यात्रा को लेकर कूच बिहार में तनाव चरम पर है. परिवर्तन यात्रा के रथ पर हमले के आरोप लगे हैं. गुरुवार सुबह से ही कूचबिहार के खगराबाड़ी में काफी तनाव का माहौल है. भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाए हैं. भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात को एक स्थानीय तृणमूल नेता और उनके समर्थक अचानक रथ के सामने आ गए और उसमें तोड़फोड़ की. तृणमूल युवा नेता सायंदीप गोस्वामी का नाम सामने आ रहा है. आरोप है कि उनके नेतृत्व पर हमला किया गया.

क्षण भर में बिगड़ सकते हैं हालात

गुरुवार सुबह भाजपा का रथ उसी स्थान से गुजरेगा जहां कुछ दिन पहले राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कथित हमला हुआ था. हालांकि, कल रात भाजपा के रथ पर हुए हमले के कारण सुबह के समय इलाका शांत है. भारी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है. फिलहाल, खगराबाड़ी में सड़क के दोनों ओर भाजपा-तृणमूल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जमा हैं. कुछ लोग लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं. ऐसे में स्थिति किसी भी क्षण बिगड़ सकती है. पुलिस भी तैयार है.

बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपने लक्ष्य को हासिल करेगी परिवर्तन यात्रा

भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा-यह एक सच्चाई है कि तृणमूल इस क्षेत्र में, विशेषकर खगराबाड़ी में लगातार आतंकी हमले कर रही है. कूच बिहार से घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है. इसी का फायदा उठाकर तृणमूल बार-बार हमले कर रही है. परिवर्तन यात्रा अपने लक्ष्य को हासिल करेगी. हालांकि, तृणमूल ने हमले के पीछे अलग कहानी पेश की है. तृणमूल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा- घटना की रिपोर्ट मिलने से पहले हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन प्रशासन इसकी जांच जरूर करेगा. एसआईआर की वजह से आम जनता भाजपा से बहुत नाराज है. यह उसी का नतीजा हो सकता है.

Also Read: बंगाल में CAA का काम होगा तेज, अमित शाह ने गठित की दो और समिति

The post भाजपा के रथ में तोड़फोड़ के बाद बंगाल में तनाव, खगराबाड़ी में सुरक्षा बल की भारी तैनाती appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News