🔴 LATEST NEWS
दरभंगा SSP का APM थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देशदरभंगा में कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण, फसल उत्पादन के सही आंकड़ों पर जोररैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामदबिरौल में छठ घाटों का निरीक्षण, कोशी नदी के चार घाटों पर सुरक्षा निर्देशदरभंगा में 14 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद बेटियों के लिए समाज से सहयोग की अपीलदरभंगा छठ पूजा ट्रैफिक प्लान 2026: इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्रीदरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिक

महाशिवरात्रि 2026: दरभंगा में 263 पॉइंट पर हाई अलर्ट

IMG-20260215-WA0006

महाशिवरात्रि 2026: दरभंगा में 263 स्थलों पर सुरक्षा तैनाती

कंट्रोल रूम एक्टिव | 47 दंडाधिकारी कुशेश्वरस्थान में तैनात

  • डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी का संयुक्त आदेश
  • 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
  • 14 फरवरी शाम 6 बजे से 16 फरवरी सुबह 6 बजे तक विशेष पेट्रोलिंग
  • जिला नियंत्रण कक्ष नंबर: 06272-240600

RxTvBHARAT :

दरभंगा, 14 फरवरी 2026 :- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। पर्व के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, अष्टयाम, शिव बारात, झांकी एवं मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

जिले के 263 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अग्निशमन विभाग द्वारा 15 से 16 फरवरी तक जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन की एक यूनिट संसाधनों सहित तैनात रहेगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर 14 फरवरी शाम 4 बजे से 16 फरवरी सुबह 6 बजे तक यातायात पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी। सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां 14 फरवरी रात्रि 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक 47 दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को समन्वय के साथ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06272-240600 पर संपर्क किया जा सकता है।


📢 सूचना | सहयोग | विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📞 9472867520


Mahashivratri Darbhanga, Darbhanga Police Order, Bihar Festival Security, Kusheshwarsthan Temple Security, Bihar Administration Update, Law And Order Bihar, RxTvBHARAT

#RxTvBHARAT #Mahashivratri2026 #DarbhangaNews #BiharNews #FestivalSecurity #Kusheshwarsthan #LawAndOrder #PoliceDeployment #BiharAdministration #BreakingNews

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News