मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ
मंत्री, सांसद, विधायक व डीएम की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन, संस्कृति व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

● पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

● लोक कला, लोकगीत, भित्ति चित्र, खेल प्रतियोगिता व विभागीय प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

● स्थानीय कलाकारों, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा मंच

दरभंगा | RxTv BHARAT | 28 फरवरी 2026:
नेहरू स्टेडियम में आज मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री मदन सहनी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद हरि सहनी, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने विभिन्न विभागों और स्थानीय उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हस्तशिल्प, कलाकृतियों और पारंपरिक उत्पादों की सराहना की। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक जीवन और विरासत को व्यापक मंच प्रदान करना है।

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

उन्होंने बताया कि इस मंच से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर मिलता है। महोत्सव के दौरान नौकायन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, मिथिला ग्राम मंच, लोक गाथा प्रस्तुति, पारंपरिक मिथिला भित्ति चित्र प्रतियोगिता और विभागीय प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

विधायक संजय सरावगी ने नई पीढ़ी से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया। मंत्री मदन सहनी ने राज्य सरकार की योजनाओं और मिथिलांचल के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं सांसदों और विधान पार्षद ने मिथिला की परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया।

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि मिथिला की लोक कला और लोक संस्कृति हमारी पहचान है। उन्होंने मखाना को वैश्विक ‘सुपर फूड’ के रूप में स्थापित होने का उदाहरण देते हुए कहा कि पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 252 से अधिक महोत्सव आयोजित किए जाते हैं।

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ

महोत्सव से पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

📲 WhatsApp पर सबसे तेज खबरें पाएं


👉 अभी ग्रुप जॉइन करें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!