मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जिला कृषि पदाधिकारी को रिश्वत लेते दबोचा

  • 19 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी
  • री-जॉइनिंग और सेवा विस्तार के बदले मांगी गई थी रकम
  • शहर के चर्च रोड स्थित निजी आवास से गिरफ्तारी

RxTv BHARAT – बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उनके शहर के चर्च रोड स्थित निजी आवास से की गई।

गिरफ्तार अधिकारी सुधीर कुमार के पास वर्तमान में परियोजना निदेशक एवं सहायक निदेशक, तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था। जानकारी के अनुसार यह मामला कृषि विभाग के एक निविदा कर्मी संतोष कुमार के री-जॉइनिंग और सेवा विस्तार से जुड़ा हुआ है।

आरोप है कि जिला कृषि पदाधिकारी ने उक्त प्रक्रिया के बदले संतोष कुमार से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मी ने नौकरी बचाने के लिए किसी तरह राशि जुटाने की कोशिश की।

पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार, उसने 5 दिसंबर को आरोपी अधिकारी को 1 लाख 81 हजार रुपये की पहली किस्त दी थी। यह रकम उसने बैंक से लोन लेकर, पत्नी के गहने गिरवी रखकर और अपनी गाड़ी बेचकर जुटाई थी। इसके बावजूद शेष 19 हजार रुपये के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर संतोष कुमार ने 11 दिसंबर को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन किए जाने पर आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तय योजना के तहत शनिवार को जब संतोष कुमार रिश्वत की शेष राशि 19 हजार रुपये देने सुधीर कुमार के आवास पहुंचे, तभी पहले से मौजूद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

भ्रष्टाचार कार्रवाई, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर न्यूज, बिहार सरकार
#Muzaffarpur #Corruption #VigilanceBureau #BiharNews #ZeroTolerance #BreakingNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!