राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान, विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान, विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान, विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एडीआर भवन से गांव-समाज तक नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

  • नालसा डान स्कीम और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
  • पारा विधिक स्वयंसेवकों को गांव-समाज में जागरूकता की अपील
  • कार्यक्रम के बाद जागरूकता रैली का आयोजन

RxTv BHARAT –

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान, विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार ने पारा विधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करें और युवाओं को इस लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत नालसा डान स्कीम की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि ड्रग्स की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना नारकोटिक्स विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1993 पर दी जा सकती है। वहीं नशा पीड़ित व्यक्तियों के राहत एवं पुनर्वास के लिए नारकोटिक्स विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14446 की सहायता ली जा सकती है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान, विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी तरह की निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए नालसा का टोल फ्री नंबर 15100 आम नागरिकों के लिए उपलब्ध है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और समय पर सहायता से नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के पश्चात आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें नशे के विरुद्ध आवाज उठाने और नशामुक्त समाज बनाने की अपील की गई।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान, विधिक सेवा प्राधिकार की पहल

कार्यक्रम में पीएलवी राजीव कुमार मिश्र, अशोक साह, संतोष कुमार महतो, प्रेमनाथ सिंह, लक्ष्मी चौपाल, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, राधा देवी, कविता कुमारी, सतेंद्र लाल कर्ण, शिवप्रसाद सहित अन्य पारा विधिक स्वयंसेवक मौजूद थे।

इसके अलावा पर्यवेक्षण गृह में पैनल अधिवक्ता मांडवी कुमारी और पीएलवी मुंद्रिका कुमारी तथा बहादूरपुर प्रखंड में पीएलवी चंद्रमा देवी द्वारा भी नशामुक्ति को लेकर अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520

नशामुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय युवा दिवस, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विधिक जागरूकता, ड्रग्स विरोधी अभियान

#NashaMuktBharat #NationalYouthDay #LegalAwareness #DarbhangaNews #AntiDrugCampaign #YouthForChange #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!