- फाइलों व दस्तावेजों के अभिलेखीकरण पर विशेष जोर
- लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
- ई-ऑफिस व फाइल मूवमेंट को और सक्रिय करने की हिदायत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी संचिकाओं और आवश्यक दस्तावेजों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण, डेकोरेशन रजिस्टर का नियमित अद्यतन तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन प्रत्येक प्रधान लिपिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाहरणालय जनता की सेवा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां कार्य संस्कृति समयबद्ध, पारदर्शी और उत्तरदायी होनी चाहिए।
डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों को सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण मिले तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी से बचा जाए। उन्होंने विभागीय पत्राचार, फाइल मूवमेंट और ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी व सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक शाखा के प्रधान लिपिक से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली और कार्यालयीय व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यों में मौजूद कमियों को दूर करने और आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी सहित समाहरणालय के सभी शाखाओं के प्रधान लिपिक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
9472867520
#Darbhanga #DMReview #OfficeSystem #BiharNews #AdministrativeMeeting #Samaharnalay





