स्कूल की लापरवाही ने छीनी मासूम की जान! ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा, रिम्स में छात्र ने तोड़ा दम

स्कूल की लापरवाही ने छीनी मासूम की जान! ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा, रिम्स में छात्र ने तोड़ा दम

लोहरदगा, गोपी कृष्ण कुंवर: लोहरदगा के झीको चट्टी स्थित संत लॉरेंस विद्यालय में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में नर्सरी कक्षा के 5 वर्षीय छात्र सूर्यन उरांव की मौत हो गयी. घटना विद्यालय के छात्रावास परिसर में हुई. मृतक छात्र सूर्यन उरांव कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव का रहने वाला था. उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिस वजह से वे अपने बच्चों को विद्यालय के हॉस्टल में रखकर पढ़ा रहे थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्यूशन के लिए निकलने के दौरान हुआ हादसा

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शंकर कुमार ने बताया कि स्कूल अवधि समाप्त होने के बाद सभी बच्चे हॉस्टल में थे. लंच के बाद बच्चे ट्यूशन के लिए बाहर निकल रहे थे. इस दौरान सूर्यन हॉस्टल के कमरे के बाहर स्थित एक छज्जा पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में वह सूर्यन के ऊपर गिर गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Also Read: देवघर AIMS का शतक, 100 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रचा इतिहास, संथाल परगना के लिए बना वरदान

रिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद घायल बच्चे को तत्काल झीको चट्टी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया. इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के बाद इलाज के दौरान सूर्यन की मौत हो गयी.

अभिभावकों को दी गई सूचना, आगे की कार्रवाई जारी

प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत सूर्यन के अभिभावकों को दी गयी. वे रिम्स पहुंच चुके हैं और उनकी मौजूदगी में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. छात्र की मौत से विद्यालय परिवार गहरे सदमे में है.

अभिभावकों में चिंता, सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे की सूचना मिलते ही हॉस्टल में रहने वाले अन्य बच्चों के अभिभावक भी विद्यालय पहुंचने लगे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं. गौरतलब है कि जमगई मार्ग स्थित इस विद्यालय में कुल 520 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें 119 छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं.

Also Read: JPSC अभ्यर्थियों की बड़ी जीत: उम्र सीमा का विवाद खत्म, CM हेमंत सोरेन ने न्यू कट ऑफ डेट का किया ऐलान

The post स्कूल की लापरवाही ने छीनी मासूम की जान! ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा, रिम्स में छात्र ने तोड़ा दम appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!