10 IAS Trainees Visit Darbhanga-Madhubani | Development Review Tour 2026

10 IAS Trainees Visit Darbhanga-Madhubani | Development Review Tour 2026

10 IAS Trainees Visit Darbhanga-Madhubani | Development Review Tour 2026

विंटर स्टडी टूर के तहत प्रशासनिक व सांस्कृतिक स्थलों का अध्ययन

  • 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का तीन दिवसीय दौरा
  • विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा
  • दरभंगा एयरपोर्ट, आमस-दरभंगा परियोजना स्थल का निरीक्षण
  • मधुबनी के मिथिला हाट एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

RxTvBHARAT :

दरभंगा, 14 फरवरी 2026 :- वर्ष 2025 बैच के 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारी अपने विंटर स्टडी टूर के तहत तीन दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं मिथिला की सांस्कृतिक धरोहरों का गहन अध्ययन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

10 IAS Trainees Visit Darbhanga-Madhubani | Development Review Tour 2026

प्रशिक्षु अधिकारियों का दल 12 फरवरी 2026 को दरभंगा पहुंचा। आगमन के तुरंत बाद उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संरचना की जानकारी प्राप्त की।

13 फरवरी को अधिकारियों ने दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन, संचालित हवाई अड्डा एवं नवनिर्मित एयरपोर्ट एन्क्लेव का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने आमस-दरभंगा परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। शाम के समय वे मधुबनी स्थित मिथिला हाट पहुंचे, जहां उन्होंने मिथिलांचल की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा को नजदीक से देखा।

14 फरवरी को अपने अंतिम दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर, चंद्रधारी संग्रहालय, नरगोना पैलेस, तारामंडल एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

10 IAS Trainees Visit Darbhanga-Madhubani | Development Review Tour 2026

दोपहर बाद दरभंगा नगर निगम में एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों ने शहरी निकाय के कार्यप्रणाली एवं चुनौतियों को समझा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) श्री आशीष अमन ने नोडल अधिकारी के रूप में समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। उनके सहयोग हेतु जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन भी उपस्थित रहे।


📢 सूचना | सहयोग | विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📞 9472867520


IAS Training Tour 2026, Darbhanga Development Projects, Madhubani Mithila Haat, Bihar Administration News, Amas Darbhanga Project, Darbhanga Airport Update, RxTvBHARAT

#RxTvBHARAT #IASTrainees #DarbhangaNews #MadhubaniNews #BiharNews #DevelopmentTour #MithilaCulture #AdministrativeTraining #AirportProject #BreakingNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!