RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

बिहार में 270 राजस्व एवं अंचल अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की नई पोस्टिंग सूची
राज्य एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
🔴 खबर की बड़ी बातें
- 270 राजस्व अधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण।
- 30 जून 2026 को विभागीय अधिसूचना जारी।
- तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश।
- कुछ पूर्व आदेशों में संशोधन और निरस्तीकरण भी किया गया।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्यभर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी करते हुए कुल 270 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस सूची में अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई जिलों में व्यापक बदलाव
जारी अधिसूचना के अनुसार बक्सर, पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बांका, रोहतास, नालंदा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, गोपालगंज और सारण समेत अनेक जिलों में अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। विभाग ने इसे प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित में लिया गया निर्णय बताया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
सभी संबंधित पदाधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अनुपालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
270 अधिकारियों की पूरी सूची जारी


















यह समाचार बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के आधार पर तैयार किया गया है। RxTv BHARAT किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह का समर्थन नहीं करता।
📲 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
📰 संबंधित खबरें
रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित, ब्यूरो दरभंगा
धन्यवाद!
अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें, RxTv BHARAT को फॉलो करें और हमारे मिशन को समर्थन दें।
📢 यदि आप विज्ञापन, खबर या सूचना देना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
© 2026 RxTv BHARAT | केवल सच की बात
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
RxTv BHARATJournalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.




