भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद समुद्र ने छीनी जिंदगी, 3 दिन बाद मिला बीटेक छात्र अनिमेष का शव

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद समुद्र ने छीनी जिंदगी, 3 दिन बाद मिला बीटेक छात्र अनिमेष का शव

Puri Sea Accident, पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर डूबे बहरागोड़ा निवासी युवक अनिमेष साव (25) का शव तीसरे दिन मंगलवार को बरामद कर लिया गया. वह रविवार 15 मार्च को समुद्र में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर डूब गया था. काफी खोजबीन के बाद उसका शव पुरी से करीब 30 किलोमीटर दूर कोणार्क के पास समुद्र से मिला.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीटेक की पढ़ाई कर रहा था अनिमेष साव

जानकारी के अनुसार अनिमेष साव भुवनेश्वर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने गया था. दर्शन के बाद तीनों दोस्त समुद्र तट पर नहाने पहुंचे, तभी अचानक तेज लहरों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन देखते ही देखते समुद्र की गहराई में समा गया.

Also Read: राहुल सिंह बने मानगो के डिप्टी मेयर, 10 वोटों के अंतर से जीते चुनाव

दोस्तों ने दी गार्ड और बचाव दल को सूचना

घटना के बाद उसके दोस्तों ने तुरंत वहां तैनात गार्ड और बचाव दल को सूचना दी. इसके बाद से ही लगातार उसकी तलाश की जा रही थी. आखिरकार तीसरे दिन उसका शव कोणार्क के पास समुद्र से बरामद हुआ. शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अनिमेष अपने पिता सत्यवान साव का इकलौता बेटा था. परिवार ने बड़े सपनों के साथ उसे पढ़ाई के लिए भेजा था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया.

Also Read: गोड्डा में अंधविश्वास का खूनी खेल: डायन बिसाही के शक में मां-बाप और 13 साल के मासूम को कुल्हाड़ी से काटा

The post भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद समुद्र ने छीनी जिंदगी, 3 दिन बाद मिला बीटेक छात्र अनिमेष का शव appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!