धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान की कुर्सी पर संकट के बाद, आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान की कुर्सी पर संकट के बाद, आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

Arun Chauhan Dhanbad, धनबाद (धर्मेंद्र गुप्त): धनबाद के नव निर्वाचित डिप्टी मेयर अरुण चौहान के पार्षद के रूप में हुए चुनाव को रद्द करने की मांग की गयी है. इसे लेकर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई. मामले में वार्ड नंबर सात से उनकी प्रतिद्वंद्वी रही नेहा कुमारी की ओर से याचिका दायर की गयी है. सुनवाई के बाद नेहा कुमारी के अधिवक्ता पंकज प्रसाद और केके तिवारी ने बताया कि अवर न्यायाधीश की अदालत ने आवेदिका को अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेहा कुमारी का आरोप- शपथ में नहीं दी गयी पूरी जानकारी

अब मामले की अगली सुनवाई में इन दस्तावेजों पर विचार किया जायेगा. इससे पहले नेहा कुमारी ने बुधवार को ही याचिका दायर कर अरुण चौहान के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि नामांकन के दौरान दाखिल किये गये शपथ पत्र में पूरी जानकारी नहीं दी गयी.

Also Read: Hazaribagh: केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आवास बुलडोजर से ध्वस्त, सरकार पर बरसे ‘नेताजी’

थाने में लंबित हैं कुल 7 मामले

आवेदिका का कहना है कि अरुण चौहान ने अपने हलफनामे में केवल तीन आपराधिक मामलों का उल्लेख किया, जिनमें लोयाबाद थाना कांड संख्या 55/19, सत्रवाद संख्या 112/26 और जोगता थाना कांड संख्या 09/24 शामिल हैं. जबकि उनके खिलाफ लोयाबाद थाना में कुल सात मामले लंबित बताये जा रहे हैं. याचिका में इसी आधार पर निर्वाचन को अवैध ठहराने की मांग की गयी है. फिलहाल अदालत ने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.

Also Read: Giridih: जंगल में महुआ चुनने गये वृद्ध को हाथी ने कुचलकर मार डाला, दहशत में पूरा गांव

The post धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान की कुर्सी पर संकट के बाद, आपराधिक मामले छिपाने का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!