दरभंगा पुलिस का 24 घंटे का एक्शन रिपोर्ट, 24 गिरफ्तार, कई कांडों का खुलासा
NDPS, NBW वारंट और उत्पाद मामलों में बड़ी कार्रवाई, लाखों का जुर्माना
RxTv BHARAT | दरभंगा | 24 मार्च 2026
दरभंगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटों में जिले में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 23 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान नशीले पदार्थ, शराब और अन्य सामान भी बरामद किए गए।
🔸 जेल भेजे गए अभियुक्त: 23
🔸 बरामद वाहन: 01 मोटरसाइकिल
🔸 देसी शराब: 22 लीटर
🔸 कफ सिरप: 24.4 लीटर
🔸 अन्य बरामदगी: 221 ग्राम हेरोइन, 07 मोबाइल, ₹4200 नकद
🔸 निष्पादित जमानतीय वारंट: 23
🔸 निष्पादित अजमानतीय वारंट: 19
🔸 निष्पादित कुर्की: 02
🔸 चरित्र सत्यापन: 100
🔸 पासपोर्ट सत्यापन: 34
🔸 वाहन जांच फाइन: ₹4,92,500
इसके अतिरिक्त विभिन्न थानों द्वारा अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई:
🔹 नदी थाना: NBW वारंटी में सहदेव यादव, चंद्रदेव यादव, अरविन्द यादव एवं रामचंद्र यादव गिरफ्तार
🔹 कमतौल थाना: उत्पाद अधिनियम कांड में हरदेव सहनी, सुरेश सहनी एवं राजू सहनी गिरफ्तार
🔹 पतोर थाना: NBW वारंटी में रंधीर सिंह गिरफ्तार
🔹 भालपट्टी थाना: उत्पाद मामले में बुच्ची देवी एवं मुरारी चौधरी गिरफ्तार
🔹 हायाघाट थाना: BNS धारा 109 में मो. जाकिर उर्फ कालो गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
दरभंगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।
📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से




