दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, दो चरणों में होगा कार्य

RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार ने की।

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना है, जो सामान्यतः हर 10 वर्षों में आयोजित होती है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस बार 15 वर्षों के अंतराल पर कराई जा रही है।

🔸 प्रथम चरण: मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (2 मई 2026 से 31 मई 2026)
🔸 द्वितीय चरण: जनसंख्या की वास्तविक गणना (2 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027)
🔸 पहली बार डिजिटल और स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
🔸 डेटा सबमिट से पहले जांच अनिवार्य
🔸 गोपनीयता और सटीकता पर विशेष जोर

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

अपर समाहर्ता ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत संवेदनशील है और इसे पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं राष्ट्र सेवा की भावना से किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक की निजी जानकारी का दुरुपयोग नहीं होगा और गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि यदि जनगणना के दौरान कोई त्रुटिपूर्ण या गलत प्रविष्टि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और आगे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को भी उसी दक्षता के साथ प्रशिक्षित करें।

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र का संचालन स्टेट जनगणना निदेशालय, बिहार, पटना से आए विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिन्होंने तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कई जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मीगण भी उपस्थित रहे।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!