भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई
डीडीसी बृजेश कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का केस, कई ठिकानों पर छापेमारी
RxTv BHARAT | पटना/शिवहर | 23 मार्च 2026
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवहर के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।
SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद के अनुसार, बृजेश कुमार पर SVU थाना कांड संख्या-11/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने सेवा में रहते हुए लगभग ₹1.84 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है।
🔸 करीब ₹1.84 करोड़ अवैध संपत्ति का आरोप
🔸 SVU द्वारा एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी
🔸 पटना, शिवहर और बेतिया में कार्रवाई
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद SVU की टीम ने न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर पटना, शिवहर और पश्चिम चम्पारण (बेतिया) स्थित आवास, कार्यालय और पैतृक घर समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
🔹 दानापुर में 2.26 करोड़ की अचल संपत्ति
🔹 पटना में तीन व्यवसायिक दुकानें खरीदी गईं
🔹 बैंक व वित्तीय संस्थानों में ₹21 लाख से अधिक निवेश
जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त की पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर दानापुर में 2022-23 के दौरान ₹2.26 करोड़ से अधिक की संपत्ति खरीदी गई। इसके अलावा सगुना मोड़ स्थित ओम गंगा कॉम्प्लेक्स और प्रगति टॉवर में तीन व्यावसायिक दुकानें भी उनके नाम से पाई गई हैं।
| क्र.सं. | परिसम्पत्ति का विवरण | डीड नं. | वर्ष | कुल राशि (₹) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | दानापुर में परिसम्पत्ति (गीतांजली कुमारी के नाम) | 11492 | 2022 | 45,50,000 |
| 2 | दानापुर में परिसम्पत्ति (गीतांजली कुमारी के नाम) | 19366 | 2022 | 80,28,000 |
| 3 | दानापुर में परिसम्पत्ति (गीतांजली कुमारी के नाम) | 10938 | 2023 | 53,75,000 |
| 4 | दानापुर में परिसम्पत्ति (गीतांजली कुमारी के नाम) | 6057 | 2023 | 47,16,000 |
| कुल राशि | 2,26,69,000 | |||
SVU ने बताया कि बृजेश कुमार ने अपने वार्षिक संपत्ति विवरण (Declaration of Assets) में इन संपत्तियों का कोई उल्लेख नहीं किया था। साथ ही बेनामी संपत्तियों और रिश्तेदारों के नाम पर निवेश की भी जांच जारी है।
छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्य प्राथमिकी में दर्ज आरोपों से कई गुना अधिक बताए जा रहे हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से




