दरभंगा में रामनवमी पर हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की बड़ी ब्रीफिंग
ड्रोन, CCTV और सोशल मीडिया निगरानी के साथ सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू
RxTv BHARAT | दरभंगा | 25 मार्च 2026
👉 ड्रोन, CCTV और वीडियोग्राफी से हर गतिविधि पर नजर
👉 जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात
👉 सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
👉 डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित, आपत्तिजनक गानों पर कार्रवाई
दरभंगा के प्रेक्षागृह में जिला दण्डाधिकारी श्री कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन ने निर्देश दिया कि सभी जुलूस और शोभा यात्राओं के मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन किया जाए। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी पहले से सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में ड्रोन, CCTV और वीडियोग्राफी के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जुलूस मार्गों पर ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।
नगर आयुक्त को पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड को भी पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है।
महत्वपूर्ण निर्देश:
जुलूस में बजने वाले नारे और संगीत की पहले जांच होगी। डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस, चिकित्सक और पैरामेडिकल टीम तैनात रहें। सभी अस्पतालों में 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।
एसएसपी ने बताया कि जिला और अनुमंडल स्तर पर बाइक QRT टीम का गठन किया गया है। सभी झांकियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सोशल मीडिया सेल को निर्देश दिया गया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखें और किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें।
प्रशासन की अपील: सभी नागरिक रामनवमी और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं।
👉 ताजा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से




