रामनवमी 2026: दरभंगा में ट्रैफिक व्यवस्था लागू, कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद
27 मार्च दोपहर 1 बजे से 28 मार्च सुबह 7 बजे तक शहर में वाहनों पर प्रतिबंध
RxTv BHARAT | दरभंगा | 25 मार्च 2026
👉 शहर के कई मुख्य मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध
👉 बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित
👉 ऑटो और छोटे वाहनों का परिचालन भी रहेगा बंद
👉 पार्किंग और स्टॉपेज पर सख्त नियंत्रण
रामनवमी 2026 के अवसर पर दरभंगा शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। यह व्यवस्था 27 मार्च 2026 के अपराहन 01:00 बजे से 28 मार्च 2026 के पूर्वाहन 07:00 बजे तक लागू रहेगी।
इन मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा:
• पंसारी पेट्रोल पंप से दरभंगा टावर तक दोनों तरफ
• सुभाष चौक से दरभंगा टावर तक दोनों तरफ
• बाजार समिति-शिवधारा चौक से कैदराबाद मार्ग
• केएम टैंक से लोहिया चौक होते हुए काली मंदिर तक
• प्रधान डाकघर से हसन चौक की ओर
• भगत सिंह चौक से मिर्जापुर चौक की ओर
• किलाघाट से करमगंज/दारूमट्टी मार्ग
वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध:
• सभी प्रकार के वाहन (ऑटो सहित) का शहर में प्रवेश व परिचालन बंद रहेगा
• भंडार चौक से कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर वाहन नहीं जाएंगे
• आयकर चौक से हसन चौक और नाका-05/06 की ओर वाहन प्रतिबंधित
• विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलवाड़ी की ओर नहीं जाएंगे
बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट:
• मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाने वाली बसें सीधे फोरलेन से जाएंगी
• मुजफ्फरपुर से आने वाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही चलेंगी
• समस्तीपुर जाने वाले वाहन दिल्ली मोड़-शोभन चौक-एकमी रोड-विशनपुर मार्ग से जाएंगे
ऑटो स्टैंड और पार्किंग पर सख्ती:
रेलवे स्टेशन बाहरी क्षेत्र, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कदिराबाद बस स्टैंड और बेंता चौक पर किसी भी स्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा।
प्रशासन की अपील: सभी नागरिक निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
👉 ताजा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप न्यूज़ से




