दरभंगा कोर्ट में भावुक माहौल: पोक्सो जज प्रोतिमा परिहार को दी गई विदाई
RxTv BHARAT | दरभंगा | दिनांक: 26 मार्च 2026
🔸 कोर्ट स्टाफ और अधिवक्ताओं ने किया सम्मान
🔸 निष्ठा और निष्पक्ष कार्यशैली की हुई सराहना
🔸 स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
दरभंगा व्यवहार न्यायालय में बुधबार को एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब पोक्सो कोर्ट की माननीय न्यायाधीश श्रीमती प्रोतिमा परिहार को कोर्ट स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोर्ट के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ किया। विशेष रूप से पोक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में उनके फैसलों और कार्यशैली को सभी ने सराहा।
विदाई समारोह में मौजूद सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। माहौल उस समय भावुक हो गया जब स्टाफ ने अपने अनुभव साझा किए और उनके साथ बिताए समय को याद किया।
अंत में माननीया न्यायाधीश श्रीमती प्रोतिमा परिहार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा में उनका कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
न्यायपालिका में उनके योगदान को लंबे समय तक किया जाएगा याद
दरभंगा न्यायालय परिवार ने एक स्वर में कहा कि श्रीमती प्रोतिमा परिहार का योगदान सदैव यादगार रहेगा और उन्होंने अपने कार्यकाल में न्यायपालिका की गरिमा को और मजबूत किया है।
👉 ताजा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से




