नालन्दा में बीसीएम रिश्वतखोर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई सफल

नालन्दा में बीसीएम रिश्वतखोर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई सफल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नालन्दा में बीसीएम रिश्वतखोर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई सफल

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मंजीत प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

RxTv BHARAT | नालन्दा | 26 मार्च 2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना ने नालन्दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरनौसा में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) श्री मंजीत प्रसाद को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता श्रीमती बॉबी कुमारी ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने आधार कार्ड सुधार के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

नालन्दा में बीसीएम रिश्वतखोर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई सफल

शिकायत का सत्यापन करने के बाद अनुसंधानकर्ता श्री श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में धावादल ने कार्रवाई की। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जाएगा। अग्रतर अनुसंधान जारी है।

● प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरनौसा गिरफ्तार
● रिश्वत की राशि: 10,000/- रुपये
● 2026 में निगरानी ब्यूरो का 30वां ट्रैप कांड
● अब तक 26 अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल बरामद राशि 9,44,000/- रुपये

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना ने 2026 में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक कुल 36 प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिसमें यह 30वां ट्रैप कांड है। ब्यूरो की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश गया है।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

WhatsApp Channel

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!