वैशाली में रिश्वतखोर खनन अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

वैशाली में रिश्वतखोर खनन अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैशाली में रिश्वतखोर खनन अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

डाटा इन्ट्री ऑपरेटर और परिचारी 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

RxTv BHARAT | वैशाली | 25 मार्च 2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना ने वैशाली के जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर में डाटा इन्ट्री ऑपरेटर श्री राहुल कुमार रौशन और परिचारी श्री प्रमोद कुमार को 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता श्री जिमदार कुमार ने आरोप लगाया था कि गिट्टी भंडारण दुकान के लिए लघु-K लाईसेंस निर्गत करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

वैशाली में रिश्वतखोर खनन अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

शिकायत का सत्यापन करने के बाद अनुसंधानकर्ता श्री सदानन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। धावादल ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। अग्रतर अनुसंधान जारी है।

● डाटा इन्ट्री ऑपरेटर और परिचारी 50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
● स्थान: जिला खनन कार्यालय, हाजीपुर, वैशाली
● 2026 का 28वां ट्रैप कांड, 36वीं प्राथमिकी दर्ज
● अब तक 25 अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल बरामद राशि 9,34,000/- रुपये

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना ने 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब तक कुल 36 प्राथमिकी दर्ज की हैं। यह ट्रैप कांड ब्यूरो की भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता और कार्रवाई का प्रमाण है।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

WhatsApp Channel

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!