दरभंगा में राजस्व कार्यशाला, म्यूटेशन व जमाबंदी मामलों में तेजी लाने के निर्देश
डीसीएलआर संजीत कुमार ने अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी निष्पादन का दिया आदेश
RxTv BHARAT | दरभंगा | 29 मार्च 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!● म्यूटेशन, जमाबंदी और वंशावली प्रक्रिया पर दिया गया लाइव डेमो
● लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का सख्त निर्देश
● राजस्व महाअभियान के तहत आवेदनों की समीक्षा
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित अंबेडकर सभागार में रविवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) संजीत कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में म्यूटेशन एवं जमाबंदी से जुड़े मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीसीएलआर ने कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव डेमो प्रस्तुत कर म्यूटेशन, जमाबंदी तथा वंशावली की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में “भूमि सुधार जन कल्याण संवाद” एवं राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की गई। डीसीएलआर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि म्यूटेशन व जमाबंदी से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।





