दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में हत्या कांड का खुलासा
प्रेम प्रसंग विवाद में युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
RxTv BHARAT | दरभंगा | 30 मार्च 2026
दरभंगा पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अस्थुआ में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए हत्या कांड का मात्र 12 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अस्थुआ गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
● 12 घंटे के अंदर 4 आरोपी गिरफ्तार
● घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
● 3 मोबाइल फोन भी जब्त
● FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल शिवशंकर कुमार (उम्र 25 वर्ष) को इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।
तकनीकी टीम की मदद से 3 पुरुष और 1 महिला समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 101/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी आलोक राय, जो घटना में घायल हुआ था, का इलाज पुलिस अभिरक्षा में पीएमसीएच पटना में चल रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आलोक राय, गुलाब राय, मिथलेश देवी और जितु राय शामिल हैं, जो सभी अस्थुआ गांव के निवासी हैं।
छापेमारी दल में सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्ष बसंत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व बल शामिल थे।




