रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 70 हजार लेते स्टेनो और क्लर्क गिरफ्तार

रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 70 हजार लेते स्टेनो और क्लर्क गिरफ्तार

भागलपुर में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 70 हजार लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, स्टेनो और क्लर्क रंगे हाथ पकड़े गए

RxTv BHARAT | भागलपुर | 30 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर के अनुमंडल कार्यालय सदर में 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 70 हजार लेते स्टेनो और क्लर्क गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में श्री प्रेम कुमार (स्टेनो) और श्री मयंक कुमार (लिपिक) शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि वे सेवा सम्पुष्टि से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

● 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
● स्टेनो और क्लर्क अनुमंडल कार्यालय से पकड़े गए
● सेवा फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी जा रही थी घूस
● विजिलेंस टीम ने ट्रैप कर की कार्रवाई
● 2026 में अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, परिवादी अभिजीत कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों कर्मचारी उनके सेवा संबंधी प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए।

रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 70 हजार लेते स्टेनो और क्लर्क गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक विन्ध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके कार्यालय कक्ष से 70 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 37 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 29 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है और 10.29 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है।

वहीं वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप मामलों में 37.80 लाख रुपये की बरामदगी की गई थी।

ताजा खबरों के लिए जुड़ें

RxTv BHARAT

WhatsApp Group

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!