दरभंगा ठेकेदार विवाद: ₹2.36 लाख भुगतान अटका, DM से शिकायत

दरभंगा ठेकेदार विवाद: ₹2.36 लाख भुगतान अटका, DM से शिकायत

दरभंगा में ठेकेदार पर बकाया भुगतान का आरोप, DM से लगाई गुहार

JCB-ट्रैक्टर से मिट्टी कार्य के ₹2.36 लाख नहीं मिले, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की

RxTv BHARAT | दरभंगा | 30 मार्च 2026

दरभंगा जिले में एक ठेकेदार पर बकाया भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। केवटी थाना क्षेत्र के परसा विषनपुर निवासी दिनेश यादव ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दरभंगा में पुलिसकर्मी निलंबित, वादी से पैसे मांगने का आरोप

 

आवेदन में बताया गया है कि लहेरियासराय स्थित विकास भवन के पीछे एवं साइबर थाना के सामने निर्माणाधीन खेल भवन सह व्यायामशाला में मिट्टी खोदाई एवं भराई का कार्य कराया गया था। यह कार्य माँ तारा चण्डी कन्सट्रक्सन के प्रोपराइटर संजीव कुमार के द्वारा कराया गया।

● ₹2,36,475 बकाया भुगतान का आरोप
● JCB व 3 ट्रैक्टर से कराया गया था कार्य
● खेल भवन निर्माण स्थल से जुड़ा मामला
● कई बार मांगने के बावजूद नहीं मिला पैसा
● DM से कार्रवाई और भुगतान की मांग

पीड़ित के अनुसार उसने अपने JCB और तीन ट्रैक्टर के माध्यम से कार्य पूरा किया, लेकिन कार्य समाप्त होने के बाद भी ₹2,36,475 का भुगतान नहीं किया गया। मजदूरी और डीजल के खर्च के लिए उसे कर्ज लेना पड़ा, जिससे वह आर्थिक संकट में आ गया है।

 

दरभंगा में पुलिसकर्मी निलंबित, वादी से पैसे मांगने का आरोप

आरोप है कि ठेकेदार के मुंशी द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित ने कहा कि इससे उसे मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।

ताजा खबरों के लिए जुड़ें

RxTv BHARAT

WhatsApp Group

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!