09 दिसम्बर को लगेगा जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन परिसर, दरभंगा

09 दिसम्बर को लगेगा जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन परिसर, दरभंगा
  • Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd. द्वारा जॉब कैम्प का आयोजन
  • CRE/SFO के 50 पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु साक्षात्कार
  • चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर बिहार के सभी जिलों में रोजगार

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के निर्देश पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 2025 को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd. द्वारा CRE/SFO के 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

आवश्यकतानुसार 10वीं पास अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,474 वेतन के साथ मुफ्त आवास, इंसेंटिव और फ्यूल खर्च भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को उत्तर बिहार के सभी जिलों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं वैध चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।

नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं या नियोजनालय में आकर भी निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की छाया प्रति साथ लाना आवश्यक है। यह जॉब कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है।


सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520
Job Camp Darbhanga, Niyojan Bhawan Darbhanga , Rojgar Mela Bihar , Chaitanya India Fin Credit ,ITI Laheriasarai , Rozgar Update , Bihar Government Job , CRE SFO Vacancy , Youth Employment Bihar , NCS Portal Registration
#JobCamp #RojgarMela #DarbhangaJobCamp #BiharJobs
#EmploymentNews #CREVacancy
#SFOJobs #ChaitanyaIndiaFinCredit
#NCSPortal #RozgarUpdate
#JobAlert #BiharRojgar
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!