दरभंगा मोगलपुरा में 12 साल से सड़क-नाला अधूरा, मेयर-पार्षद पर भड़के लोग

दरभंगा मोगलपुरा में 12 साल से सड़क-नाला अधूरा, मेयर-पार्षद पर भड़के लोग

12 साल से अधूरी सड़क-नाला योजना पर भड़के लोग, मेयर-पार्षद पर गंभीर आरोप

दरभंगा के मोगलपुरा वार्ड 28 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, डीएम से कार्रवाई की मांग

RxTv BHARAT | दरभंगा | 01 अप्रैल 2026

दरभंगा: शहर के मोगलपुरा वार्ड संख्या 28 में सड़क और नाला पक्कीकरण की मांग पिछले 12 वर्षों से लंबित है। वर्ष 2014 में स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे मोहल्लेवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

🔸 12 साल से अधूरी योजना
🔸 बरसात में जलजमाव की गंभीर समस्या
🔸 बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी
🔸 जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप
🔸 डीएम से जल्द कार्रवाई की मांग

मोहल्ला मोगलपुरा की यह गली सैकड़ों लोगों के दैनिक आवागमन का मुख्य रास्ता है। यह मार्ग मो. अमीरुल हसन के घर से पश्चिम दिशा में पुराने मजार होते हुए मो. एकराम अंसारी के घर तक तथा दक्षिण दिशा में मो. शकील के घर तक जाता है।

दरभंगा मोगलपुरा में 12 साल से सड़क-नाला अधूरा, मेयर-पार्षद पर भड़के लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष बरसात के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। कीचड़ और घुटने तक पानी के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

इस समस्या को लेकर अब स्थानीय महिलाओं में भी आक्रोश देखा जा रहा है। सजदा रहमान, फूलो खातून, सईदा खातून और रूबी खातून सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है।

दरभंगा मोगलपुरा में 12 साल से सड़क-नाला अधूरा, मेयर-पार्षद पर भड़के लोगउक्त मार्ग न केवल आम आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसी रास्ते से लोग पुराने मजार शरीफ तक पहुंचते हैं और जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाया जाता है।

स्थानीय लोगों जैसे अमीरुल हसन (रिटायर्ड क्लर्क, समाहरणालय दरभंगा), मो. आजिम और अकील अहमद ने नगर निगम के महापौर और क्षेत्रीय पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय हाथ जोड़कर वोट मांगने आते हैं, लेकिन उसके बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते।

मोहल्लेवासियों ने अब जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सके।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!