PDR ACT के तहत नीलाम पत्र से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

PDR ACT के तहत नीलाम पत्र से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

🏛️ समाहरणालय, दरभंगा में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित की गई

📑 ट्रेनर राजेश यादव द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, कर्मचारियों ने लिया लाभ

RxTv BHARAT –

समाहरणालय, दरभंगा में बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 (PDR ACT) के अंतर्गत डायर नीलाम पत्र वादों के सफल एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित की गईइस प्रशिक्षण में जिला, प्रखंड और अंचल स्तर के नीलाम पत्र से जुड़े पदाधिकारी, लिपिक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PDR ACT के तहत नीलाम पत्र से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनर राजेश यादव द्वारा विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की प्रक्रिया, लंबित मामलों के निस्तारण और कार्य प्रणाली से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री प्रियंका, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा द्वारा की गई।
अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

PDR ACT के तहत नीलाम पत्र से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को नीलाम पत्र वादों से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं से परिचित कराना और उन्हें राजस्व वसूली व लंबित मामलों के त्वरित निपटान में दक्ष बनाना था।
उपस्थित सभी कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने प्रशिक्षक से प्रश्न पूछे और वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से समाधान सीखने का अवसर प्राप्त किया, जिससे उन्हें अपने दैनिक कार्यों में और अधिक सक्षम और सतर्क बनने का मार्गदर्शन मिला।


✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT डेस्क


PDR ACT, Neelam Patra, Darbhanga News, Rajesh Yadav, Bihar Administration

#PDRAct #NeelamPatra #DarbhangaNews #GovernmentTraining #BiharNews #RxTvBharat #RajeshYadav

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!