दरभंगा में जमीन विवाद, महिला को बॉउन्ड्री कराने से रोका
सुरक्षा की मांग लेकर रेहाना खातून आयुक्त के पास पहुँची
RxTv BHARAT | दरभंगा 06 अप्रैल 2026 – भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया गांव की निवासी रेहाना खातून ने अपनी निजी जमीन पर बॉउन्ड्री कराने से रोके जाने और लगातार उत्पीड़न किए जाने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा से गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि उनकी खरीदी हुई जमीन, जो खाता एवं खेसरा संख्या के आधार पर दर्ज है, तीन तरफ से बॉउन्ड्री कर दी गई है, लेकिन एक तरफ कुछ स्थानीय लोग रोक लगा रहे हैं।
रेहाना खातून के अनुसार, विपक्षी पक्ष उनके जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और धमकियाँ दे रहे हैं। इसी विवाद को लेकर उनके खिलाफ थाना में धारा 163 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज है, जो अनुमंडल पदाधिकारी सदर, दरभंगा के न्यायालय में लंबित है।
पीड़िता के पास सदर अंचल के अमीन द्वारा की गई जमीन की नापी रिपोर्ट उपलब्ध है, जो उनके पक्ष को सही साबित करती है। बावजूद इसके उन्हें अपनी ही जमीन पर बॉउन्ड्री कराने से रोका जा रहा है।
आवेदन में इलियास, नूर आलम, शमशेर आलम सहित अन्य लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
रेहाना खातून ने प्रमंडलीय आयुक्त से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए उन्हें सुरक्षा बल की मौजूदगी में अपनी जमीन पर बॉउन्ड्री कराने की अनुमति दी जाए। साथ ही इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए।
• तीन तरफ बॉउन्ड्री कर दी, एक तरफ रोका गया
• धारा 163 बीएनएसएस के तहत कोर्ट में मामला लंबित
• विपक्षी पक्ष द्वारा धमकियाँ और अवैध कब्जे का प्रयास
• सुरक्षा के साथ बॉउन्ड्री कराने और कार्रवाई की लिखित जानकारी की मांग
WhatsApp पर RxTv BHARAT से जुड़ें




