दरभंगा में बकरीद को लेकर डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

दरभंगा में बकरीद को लेकर डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

 RxTv BHARAT | BREAKING NEWS

दरभंगा | बकरीद पर्व | प्रशासनिक अपडेट

दरभंगा / प्रशासन / कानून व्यवस्था

बकरीद पर्व को लेकर दरभंगा में डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

दरभंगा में बकरीद को लेकर डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

मुख्य बातें:

• डीएम एवं एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
• शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्ती
• अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
• 24 घंटे निगरानी व्यवस्था लागू
• शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

दरभंगा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

दरभंगा में बकरीद को लेकर डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

इस फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी, लहेरियासराय थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे।

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों जैसे हाजमा चौक, दरभंगा टावर, कादिराबाद, शिवधारा, दोनार, दरभंगा रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरते हुए सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे बकरीद पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

दरभंगा में बकरीद को लेकर डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं एसएसपी ने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👉 ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें RxTv BHARAT के साथ

📌 संबंधित खबरें

  • 🔗 दरभंगा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, DJ पर प्रतिबंध
  • 🔗 शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
  • 🔗 दरभंगा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी तैयारी
  • 🔗 संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे पुलिस गश्ती शुरू

© RxTv BHARAT | Bihar News Desk
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!