04, 05 एवं 06 जून को दरभंगा में लगेगा मेगा जॉब कैंप, 100 पदों पर भर्ती का मौका

04, 05 एवं 06 जून को दरभंगा में लगेगा मेगा जॉब कैंप, 100 पदों पर भर्ती का मौका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT NEWS

दरभंगा | रोजगार | जॉब कैंप

JOB CAMP NEWS

04, 05 एवं 06 जून को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी भर्ती

Rxtv brand logo

मुख्य बातें

  • 04, 05 एवं 06 जून को तीन अलग-अलग स्थानों पर जॉब कैंप
  • Elite Foods Private Limited करेगी भर्ती
  • कुल 100 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार
  • 10वीं, 12वीं एवं ITI पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
  • 16,000 रुपये प्रतिमाह (CTC) वेतन देने की घोषणा

दरभंगा जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 04, 05 एवं 06 जून 2026 को विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

17 से 20 मार्च दरभंगा में जॉब कैम्प, 18 हजार तक सैलरी

सहायक निदेशक नियोजन एवं प्रादेशिक नियोजन दरभंगा ने बताया कि 04 जून को SDC (KYP Center) जाले, 05 जून को BSDC (KYP Center) हनुमाननगर तथा 06 जून को SDC (KYP Center) केवटी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जॉब कैंप आयोजित होगा।

100 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Elite Foods Private Limited द्वारा Trainee Production, Manufacturing Process एवं Trainee Packing पदों के लिए कुल 100 रिक्तियों पर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

📌 भर्ती विवरण

  • कंपनी : Elite Foods Private Limited
  • पद : Trainee Production, Manufacturing Process, Trainee Packing
  • रिक्तियां : 100
  • योग्यता : 10वीं + 12वीं + ITI उत्तीर्ण
  • उम्र सीमा : 18 से 42 वर्ष
  • वेतन : ₹16,000 (CTC) प्रतिमाह

क्या-क्या दस्तावेज साथ लाना होगा?

इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी।

📌 महत्वपूर्ण सूचना

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थी NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं या नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।

WhatsApp पर जुड़ें

दरभंगा और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।


Join WhatsApp Group

© RxTv BHARAT | Employment Desk
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!