विश्व साइकिल दिवस पर LNMU की अनोखी पहल, 100 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व साइकिल दिवस पर LNMU की अनोखी पहल, 100 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

RxTv BHARAT NEWS

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

🚴 शिक्षा | LNMU | राष्ट्रीय सेवा योजना | विश्व साइकिल दिवस

विश्व साइकिल दिवस पर LNMU की जागरूकता रैली, 100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | दरभंगा ब्यूरो | RxTv BHARAT

Rxtv brand logo

📌 मुख्य बातें

  • विश्व साइकिल दिवस पर LNMU में साइकिल जागरूकता रैली आयोजित।
  • 100 से अधिक स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने भाग लिया।
  • स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन बचत का दिया गया संदेश।
  • रैली को चिकित्सा पदाधिकारी और NSS समन्वयक ने हरी झंडी दिखाई।
  • प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कोषांग के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भव्य “साइकिल जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया। रैली को विश्वविद्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विश्व साइकिल दिवस पर LNMU की अनोखी पहल, 100 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

 

शहर के विभिन्न मार्गों से निकली जागरूकता रैली

डॉ. सोनू राम शंकर, प्रो. शिव नारायण राय एवं डॉ. उदय कुमार के नेतृत्व में रैली विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर श्यामा मंदिर, भंडार चौक, रामबाग, कन्हैया कोठी, संस्कृत विश्वविद्यालय, बाघ मोड़, नरगोना प्लेस एवं मनोकामना मंदिर सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी।

इस दौरान प्रतिभागियों ने “साइकिल चलाएं-स्वास्थ्य बनाएं”, “साइकिल अपनाओ-पेट्रोल बचाओ”, “साइकिल चलाओ-खुशियां बढ़ाओ” और “साइकिल है सस्ती-सेहत में मस्ती” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विश्व साइकिल दिवस पर LNMU की अनोखी पहल, 100 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

रैली में स्नातकोत्तर NSS इकाई, आरबी जालान बेला कॉलेज, मिल्लत कॉलेज एवं बीएड विभाग के स्वयंसेवकों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. कीर्ति चौरसिया, डॉ. रंजीत पासवान, अक्षय कुमार झा, समरेन्द्र कुमार, अमित कुमार झा, रवीन्द्र कुमार सिंह, वेद साई शंकर, रविकांत गुप्ता एवं आस्थानन्द यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साइकिलिंग से मोटापा और डायबिटीज पर नियंत्रण

डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और मोटापा, डायबिटीज, बीपी एवं कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है तथा ईंधन की बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भी योगदान मिलता है।

विश्व साइकिल दिवस पर LNMU की अनोखी पहल, 100 से अधिक लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद

डॉ. आर.एन. चौरसिया ने कहा कि साइकिलिंग एक सरल, सुलभ, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल व्यायाम है। यह मांसपेशियों, हड्डियों, हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ रक्त संचार एवं पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित साइकिलिंग बेहद उपयोगी है।

प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंत में अमित कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Channel

दरभंगा, मिथिला और बिहार की शिक्षा, रोजगार और विश्वविद्यालयों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | दरभंगा ब्यूरो | RxTv BHARAT

© RxTv BHARAT | BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!