LNMU में MSU का प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव पर बनी बात
MSU ने 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मांगों पर वार्ता हुई।
इंटर्नशिप निःशुल्क करने की बात भी सामने आई।
MSU ने 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मांगों पर वार्ता हुई।
इंटर्नशिप निःशुल्क करने की बात भी सामने आई।
दरभंगा में LNMU घेराव को लेकर MSU की प्रेस वार्ता। विश्वविद्यालय की व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं पर 15 सूत्री मांगें। 24 सितंबर को घेराव आंदोलन आयोजित करने की घोषणा।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पटना में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन से मुलाकात कर LNMU में दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था बहाल करने, नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम और दरभंगा को उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार का केंद्र बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
दरभंगा के जे.एन. कॉलेज नेहरा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने पेपर लीक, छात्र उत्पीड़न और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पेपर लीक मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, छात्रों को न्याय और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बीएड (नियमित) विभाग में 15 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को डीएमसीएच की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग द्वारा भव्य साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन बचत के लिए नियमित साइकिल चलाने का संदेश दिया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने डिजिलॉकर पर 11 लाख से अधिक डिग्रियां अपलोड कर बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। लोक भवन पटना में कुलाधिपति के समक्ष कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के पीपीटी प्रेजेंटेशन की जमकर सराहना हुई।
दरभंगा में अपराध रोकने के दौरान मारे गए चाय दुकानदार श्रवण कुमार राम के परिवार से राजद नेता ललित यादव ने मुलाकात की। उन्होंने एलएनएमयू में नौकरी, सरकारी सहायता, जमीन-मकान और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग उठाई।