दरभंगा एलिवेटेड रोड परियोजना की समीक्षा डीएम ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश परियोजना प्रगति व भूमि जरूरत पर की गई विस्तृत चर्चा

- एलिवेटेड रोड हेतु डीएमसीएच परिसर में अतिरिक्त 16 मीटर भूमि की जरूरत बताई गई।
- मंदिर स्थानांतरण व रोटरी क्षेत्र में अधिक भूमि की आवश्यकता पर समीक्षा।
- 31 दिसंबर तक सरकारी भूमि सीमांकन पूर्ण करने का निर्देश।
बैठक में उप महाप्रबंधक बीएसआरडीसीएल द्वारा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का मानचित्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें डीएमसीएच परिसर से जुड़े ओवरलैप क्षेत्र का विवरण शामिल था। अधिकारियों ने अवगत कराया कि डीएमसीएच परिसर में सड़क निर्माण के लिए न्यूनतम 16 मीटर अतिरिक्त भूमि आवश्यक है। इसके अलावा मंदिर के समीप स्थित रोटरी क्षेत्र में भी अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी।
निर्माण कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए मंदिर स्थानांतरण की आवश्यकता पर भी स्पष्ट चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी और डीएमसीएच प्रधानाचार्य ने सहमति व्यक्त की। डीएम ने बीएसआरडीसीएल व बीएमएसआईसीएल को संयुक्त रूप से आवश्यक भूमि का विस्तृत नक्शा तैयार कर हस्ताक्षरित प्रतिवेदन प्रधानाचार्य डीएमसीएच को एनओसी प्रक्रिया हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
पीएचईडी को 10–12 दिनों के भीतर प्राक्कलन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सरकारी भूमि का सीमांकन कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा गया। दोनार चौक के प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान पर भी चर्चा हुई और जिलाधिकारी ने इसे पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानाचार्य डीएमसीएच, उप महाप्रबंधक व डीजीएम बीएसआरडीसीएल, बीएमएसआईसीएल प्रतिनिधि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पीएचईडी के सहायक अभियंता, अपर समाहर्ता (राजस्व) सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें — 9472867520
—
मोस्ट अपडेटेड न्यूज़, दरभंगा अपडेट, एलिवेटेड रोड अपडेट, प्रशासनिक बैठक, विकास कार्य
#Darbhanga #ElevatedRoad #DistrictAdministration #DevelopmentNews #BiharNews #ViralNews


