दरभंगा प्रमंडल को नया आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने संभाला पदभार

दरभंगा प्रमंडल को नया आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने संभाला पदभार

दरभंगा प्रमंडल के नए आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने संभाला पदभार
तीन प्रमंडलों की कमान, विकास और कानून-व्यवस्था पर फोकस

  • 2010 बैच IAS हिमांशु कुमार राय बने दरभंगा के 61वें आयुक्त
  • तिरहुत (मुजफ्फरपुर) व सारण (छपरा) का अतिरिक्त प्रभार
  • योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के सख्त निर्देश

RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा : दरभंगा प्रमंडल को नया नेतृत्व मिल गया है। 2010 बैच के IAS अधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने दरभंगा प्रमंडल के 61वें आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रमंडल के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ तय समय में आम जनता तक पहुँचना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा प्रमंडल को नया आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने संभाला पदभार

आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि दरभंगा प्रमंडल प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से बिहार का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ देने और स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य पालन व मखाना उत्पादन जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता जताई। सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का भरोसा भी उन्होंने दिया।

दरभंगा प्रमंडल को नया आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने संभाला पदभार

उल्लेखनीय है कि भागलपुर से स्थानांतरित होकर आए हिमांशु कुमार राय को दरभंगा के साथ-साथ तिरहुत और सारण प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस अवसर पर दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के जिलाधिकारियों ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ के प्रतीक पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।

#BreakingNews #Darbhanga #HimanshuKumarRai #NewCommissioner #BiharAdministration #Mithila

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!