दरभंगा पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक SSP ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

दरभंगा पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक SSP ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
  • सुपर पेट्रोलिंग और सरप्राइज चेकिंग पर जोर
  • 300 दिन से अधिक लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के आदेश
  • विधि-व्यवस्था व कोर्ट परिवाद पर सख्त निगरानी

RxTv BHARAT ,ब्यूरो दरभंगा : दरभंगा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 15.12.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षक शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसपी महोदय ने सुपर पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग), डेली रिपोर्ट की नियमितता तथा धारा-109 BNS के प्रभावी अनुपालन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कोर्ट परिवाद, अंचल पुनः गठन एवं 300 दिन से अधिक लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय, जवाबदेह और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

#DarbhangaPolice #SSPReviewMeeting #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeControl #PoliceAction

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!