5 माह से अधूरी सड़क-नाला परियोजना, बैंकर्स कॉलोनी के लोगों ने DM से लगाई गुहार

5 माह से अधूरी सड़क-नाला परियोजना, बैंकर्स कॉलोनी के लोगों ने DM से लगाई गुहार

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 20 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🏗️ विकास

RxTv BHARAT Logo

पाँच माह से अधूरा सड़क-नाला निर्माण, बैंकर्स कॉलोनी के लोगों ने DM से लगाई गुहार

दरभंगा : जिले के वार्ड संख्या 28 स्थित रहमगंज की बैंकर्स कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर अधूरे पड़े सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की।

5 माह से अधूरी सड़क-नाला परियोजना, बैंकर्स कॉलोनी के लोगों ने DM से लगाई गुहार

आवेदनकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत बुडको द्वारा उनके मोहल्ले में सड़क एवं नाला निर्माण कराया जा रहा है। करीब पाँच माह पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि संवेदक द्वारा कार्य धीमी गति और आधे-अधूरे तरीके से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रतिदिन आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी दे चुके हैं आवेदन

आवेदन में बताया गया कि इस संबंध में 19 जून 2026 तथा 3 जुलाई 2026 को भी जिलाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा है।

DM ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में मामले की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सड़क एवं नाला निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

मुख्य बातें

  • बैंकर्स कॉलोनी में पाँच माह से सड़क-नाला निर्माण अधूरा।
  • स्थानीय लोगों ने जनता दरबार में जिलाधिकारी से लगाई गुहार।
  • 19 जून और 3 जुलाई को भी दिया गया था आवेदन।
  • अधूरे निर्माण से लोगों को रोजाना हो रही परेशानी।
  • DM ने संबंधित विभाग को जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!