RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
एडीएम के जनता दरबार में सरकारी जमीन अतिक्रमण का मामला, एसडीओ और सीओ को जांच कर अतिक्रमण वाद दायर करने का निर्देश
दरभंगा। समाहरणालय में आयोजित एडीएम के जनता दरबार में शुक्रवार को बहेड़ी अंचल के मौजा बिठौली स्थित गैरमजरुआ आम (सरकारी) भूमि से अतिक्रमण हटाने का मामला पहुंचा। जदयू के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष (बहेड़ी) कमलेश मंडल ने आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में कहा गया कि सीएस खाता संख्या 142 एवं सीएस खेसरा संख्या 695/2771 की सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। आवेदन में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की सुनवाई के बाद एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीओ एवं सीओ को नियमानुसार अतिक्रमण वाद दायर कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
आवेदक ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
मुख्य बातें
- एडीएम के जनता दरबार में पहुंचा सरकारी जमीन अतिक्रमण का मामला।
- बहेड़ी के मौजा बिठौली की गैरमजरुआ आम भूमि से जुड़ा है मामला।
- एसडीओ और सीओ को जांच कर अतिक्रमण वाद दायर करने का निर्देश।
- सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप।
📰 सम्बन्धित खबर
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।






