🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में राशन कार्ड निर्माण में तेजी के निर्देश, 2-3 दिनों में 10 से 12 हजार नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

दरभंगा में राशन कार्ड निर्माण में तेजी के निर्देश, 2-3 दिनों में 10 से 12 हजार नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 07 अगस्त 2026 | 🏷️ दरभंगा | 📰 प्रशासनिक

Rxtv brand logo

डीएम ने राशन कार्ड निर्माण में तेजी लाने, गन्ना किसानों का पंजीकरण बढ़ाने एवं अभियान बसेरा की तैयारी समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

दरभंगा। जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में 07 अगस्त 2026 को कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान, राशन कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, अभियान बसेरा और गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के पंजीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

दरभंगा में राशन कार्ड निर्माण में तेजी के निर्देश, 2-3 दिनों में 10 से 12 हजार नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक घर तक तिरंगे की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ आमजनों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाली रैली के मार्ग का पूर्व में ही चिन्हांकन कर लिया जाए। रैली एवं अभियान से संबंधित कार्यक्रमों में सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर आमंत्रण एवं प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया।

 

बैठक के दौरान जिले में नए राशन कार्ड निर्माण एवं इससे संबंधित कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा में बहादुरपुर प्रखंड में राशन कार्ड निर्माण की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बहादुरपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

दरभंगा में राशन कार्ड निर्माण में तेजी के निर्देश, 2-3 दिनों में 10 से 12 हजार नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर 10 से 12 हजार नए राशन कार्डों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान जिले में नई चीनी मिल की स्थापना के लक्ष्य के संबंध में भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक चीनी मिल के लिए लगभग 30,000 एकड़ क्षेत्र में गन्ने की खेती की आवश्यकता होगी। इसके मद्देनजर जिले में गन्ना खेती को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को सदस्यता दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में किसानों को गन्ना खेती एवं संबंधित सहकारी व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

दरभंगा में राशन कार्ड निर्माण में तेजी के निर्देश, 2-3 दिनों में 10 से 12 हजार नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्रत्येक पंचायत से कम-से-कम 50 किसानों को सदस्यता से जोड़ना सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी बैठक से पंचायतवार किसानों की पंजीकरण सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि पंचायत स्तर पर अब तक किए गए पंजीकरण की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जा सके।

बैठक में अभियान बसेरा के अंतर्गत पर्चा वितरण एवं संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान बसेरा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां 12 अगस्त 2026 से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। संबंधित अभिलेख एवं उपलब्धियों को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी डीसीएलआर को अभियान बसेरा के कार्यों का नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति सुनिश्चित हो सके।

इसके बाद जिलाधिकारी ने जिले में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सभी चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती चांदनी सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य बातें

  • डीएम ने राशन कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
  • दो से तीन दिनों में 10 से 12 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया।
  • बहादुरपुर प्रखंड में कम प्रगति पर स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया।
  • गन्ना खेती को बढ़ावा देने और अधिक किसानों को सदस्यता से जोड़ने का निर्देश।
  • प्रत्येक पंचायत से प्रतिदिन कम-से-कम 50 किसानों को सदस्यता से जोड़ने को कहा गया।
  • अभियान बसेरा की सभी तैयारियां 12 अगस्त से पहले पूरी करने का निर्देश।
  • चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य दो दिनों में शुरू कराने को कहा गया।
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली के मार्ग का पूर्व चिन्हांकन और व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News