RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
देवस्थान में पेड़ों की कटाई रोकने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
दरभंगा। जिले के सिंहवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का विरोध तेज हो गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी, दरभंगा को आवेदन देकर देवस्थान पर हो रही कथित पेड़ कटाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ब्रह्मस्थान परिसर में पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण की भावना के विपरीत है।
ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि लालपुर गांव के ब्रह्मस्थान परिसर में आम लोगों ने सामाजिक सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आस्था के तहत पौधारोपण किया था। ग्रामीणों के अनुसार नगर पंचायत की ओर से एक सामुदायिक भवन निर्माण की योजना बनाई गई है, लेकिन इसके लिए ब्रह्मस्थान की भूमि पर लगे पेड़ों को काटा जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण के लिए आसपास उपलब्ध अन्य सरकारी भूमि का उपयोग करने के बजाय देवस्थान की भूमि को चुना गया है।
ग्रामीणों के अनुसार ब्रह्मस्थान गांव का प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थल है, जहां समय-समय पर अष्टयाम, नवाह, श्राद्ध सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सामुदायिक भवन निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देवस्थान की हरियाली और धार्मिक महत्व को नुकसान पहुंचाकर निर्माण कराया जाना उचित नहीं है।
आवेदन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि हरे-भरे पेड़ों को काटने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा देवस्थान और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस आवेदन की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी, सिंहवाड़ा नगर पंचायत, थानाध्यक्ष तथा वन विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है।
मुख्य बातें
- लालपुर गांव के ब्रह्मस्थान में पेड़ों की कटाई का ग्रामीणों ने विरोध किया।
- ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पेड़ कटाई पर रोक की मांग की।
- सामुदायिक भवन निर्माण के लिए देवस्थान की भूमि के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई।
- ग्रामीणों ने आसपास उपलब्ध अन्य सरकारी भूमि के इस्तेमाल की बात कही।
- पेड़ों की कटाई की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई।
- आवेदन की प्रतिलिपि नगर पंचायत, थाना और वन विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
RxTv BHARATJournalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.





