दरभंगा पुलिस का एक्शन डे NBW, इश्तिहार, शराब माफिया व कांडों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

दरभंगा पुलिस का एक्शन डे NBW, इश्तिहार, शराब माफिया व कांडों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

दरभंगा पुलिस का एक्शन डे

NBW, इश्तिहार, शराब माफिया व कांडों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

  • एक ही दिन में जिले भर में कई गिरफ्तारी
  • अवैध शराब पर सख्त प्रहार, जप्त व विनष्ट
  • अपराधियों में मचा हड़कंप

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा, 29 दिसम्बर 2025। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन अभियान चलाया। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW एवं इश्तिहार वारंटी, विभिन्न थाना कांडों के फरार अभियुक्तों तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा दिनभर कसता रहा।

नदी थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत मुकेश साफी, सुरती साफी, श्याम साफी, संतोष साफी, मनोज साफी, मूर्ति साफी एवं मुन्ना साफी, सभी निवासी उसरी, थाना नदी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। वहीं कमतौल थाना कांड संख्या 22/25 के अभियुक्त प्रवीण कुमार साह, निवासी शिरहुली, थाना कमतौल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी फिल्ड से 102.96 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई। इसके बाद लहेरियासराय थाना कांड संख्या 440/25 के अभियुक्त नेहाल खान, निवासी बेलवागंज को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में हायाघाट थाना कांड संख्या 241/25 के तहत अब्दुल मजीद उर्फ मजीद मिस्त्री एवं रजा उल्ला उर्फ मो. राजा, दोनों निवासी पश्चिमी बिलासपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

सकतपुर थाना द्वारा NBW वारंटी घूरन झा, निवासी कुरेशो को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में मनिगाछी थाना ने इश्तिहार वारंटी सुर्यनारायण सिंह, निवासी पुतई को दबोचा। वहीं बिरौल थाना कांड संख्या 266/25 के प्राथमिक अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ डब्लू सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि बिरौल थाना द्वारा इश्तिहार वारंटी मणिकांत चौधरी की भी गिरफ्तारी की गई।

बहेड़ी थाना कांड संख्या 453/25 के अभियुक्त रूपेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया। तिलकेश्वर थाना द्वारा NBW वारंटी लक्ष्मीकांत राय की गिरफ्तारी की गई। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त सुधांशु कुमार के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर करीब 1000 लीटर अधनिर्मित देशी शराब मौके पर ही विनष्ट की गई। वहीं घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से उम्दा देवी को 7.5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त सिमरी थाना कांड संख्या 326/25 के अभियुक्त सुजीत कुमार झा को गिरफ्तार किया गया, जबकि घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 216/25 के प्राथमिक अभियुक्त बोलबम झा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दरभंगा पुलिस की इस सघन एवं सख्त कार्रवाई से अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
RxTv BHARAT यह स्पष्ट करता है कि यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। किसी भी आपत्ति या संबंधित पक्ष के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते है।

दरभंगा पुलिस, पुलिस कार्रवाई, NBW वारंटी, इश्तिहार वारंटी, अवैध शराब, दरभंगा क्राइम न्यूज़

#DarbhangaPolice #PoliceAction #NBW #IshtiharWarrant #IllegalLiquor #DarbhangaNews #BiharCrime

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!