152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समाहरणालय परिसर में सतरंगी रोशनी, केक कटिंग और उत्सव का माहौल

  • जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 152 कैंडल जलाकर किया शुभारंभ
  • समाहरणालय परिसर रंगोली व लाइटों से सजा
  • दरभंगा के गौरवशाली इतिहास को किया गया याद

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस के अवसर पर 01 जनवरी 2026 को दरभंगा समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा समाहरणालय परिसर उत्सव के रंग में डूबा नजर आया।

152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के कर-कमलों द्वारा 152 कैंडल जलाकर एवं केक काटकर स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा गया।

स्थापना दिवस के मौके पर समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। आकर्षक रंगोली ने पूरे परिसर की सुंदरता को और बढ़ा दिया, जिससे हर ओर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है। जिला प्रशासन जनकल्याण और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला की स्थापना 01 जनवरी 1875 ईस्वी को हुई थी। तब से यह जिला आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक रूप से लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) श्री राजेश कुमार, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच श्री राकेश कुमार, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा स्थापना दिवस, Darbhanga Foundation Day, दरभंगा 152वां स्थापना दिवस, दरभंगा जिला समाचार, मिथिला न्यूज, बिहार प्रशासन

#Darbhanga #Darbhanga152 #FoundationDay #Mithila #BiharNews #DarbhangaDistrict #ProudDarbhanga #NewYear2026

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!