दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई  24 घंटे में गिरफ्तारी, शराब जब्ती व वारंट निष्पादन  

दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई  24 घंटे में गिरफ्तारी, शराब जब्ती व वारंट निष्पादन  

  दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई  

 24 घंटे में गिरफ्तारी, शराब जब्ती व वारंट निष्पादन  

  • 16 अभियुक्त गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
  • देशी-विदेशी शराब की बड़ी बरामदगी
  • NBW, कुर्की व सत्यापन में तेज कार्रवाई

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस ने दिनांक 07 जनवरी 2026 को बीते 24 घंटों के दौरान व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवधि में कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्रवाई के दौरान 02 पिकअप वाहन जप्त किए गए। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में 30 लीटर देशी शराब एवं 16.560 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, साथ ही 150 कार्टून अंडा भी जप्त किया गया।

दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई  24 घंटे में गिरफ्तारी, शराब जब्ती व वारंट निष्पादन  

 

दरभंगा पुलिस ने न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन में 10 जमानतीय वारंट और 15 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया, जबकि 01 कुर्की की कार्रवाई भी की गई। इसके अतिरिक्त 47 चरित्र सत्यापन एवं 26 पासपोर्ट सत्यापन निष्पादित किए गए।

वाहन जांच एवं समन के दौरान ₹ 2,67,500/- की राशि फाइन के रूप में वसूली गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दरभंगा पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तुरंत संपर्क करें।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा पुलिस, 24 घंटे की कार्रवाई, शराब जब्ती, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन, बिहार पुलिस, कानून व्यवस्था
#DarbhangaPolice #BiharPolice #CrimeControl #IllegalLiquor #LawAndOrder #DarbhangaNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!