दरभंगा में विकास योजनाओं की समीक्षा डीएम ने 3-4 दिन में चिह्नित करने का दिया निर्देश

दरभंगा में विकास योजनाओं की समीक्षा डीएम ने 3-4 दिन में चिह्नित करने का दिया निर्देश
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 05 सितंबर 2026   |   📍 दरभंगा   |   🏷️ प्रशासनिक समाचार

Rxtv brand logo

दरभंगा में विकास योजनाओं को लेकर डीएम सख्त, 3-4 दिन में ग्राम पंचायतवार चिह्नित होंगी योजनाएं

विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य उप केंद्रों के सुदृढ़ीकरण व नवनिर्माण की होगी समीक्षा

दरभंगा, 05 सितंबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं और परिसंपत्तियों को मजबूत करने को लेकर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहले से मौजूद संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ जरूरत के अनुसार नई परिसंपत्तियों के सृजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में विकास योजनाओं की समीक्षा डीएम ने 3-4 दिन में चिह्नित करने का दिया निर्देश

बैठक में डीएम ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार आधारभूत संरचनाओं की जरूरत का आकलन करने का निर्देश दिया। इसके तहत विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य उप केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण और अत्यावश्यक परिसंपत्तियों को चिह्नित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन आधारभूत संरचनाओं में मरम्मत, सुदृढ़ीकरण या उन्नयन की जरूरत है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जाए। वहीं, जहां नवनिर्माण की आवश्यकता है, वहां नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

योजनाओं के तहत विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण, आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, उन्नयन एवं नवनिर्माण, सामुदायिक भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन तथा स्वास्थ्य उप केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, उन्नयन एवं नवनिर्माण से जुड़ी जरूरतों को ग्राम पंचायतवार चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य अत्यावश्यक एवं महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को भी योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

दरभंगा में आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा डीएम ने दिए 3-4 दिन में योजना चिह्नित करने के निर्देश

डीएम ने नवनिर्माण से जुड़ी योजनाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी नई योजना को चिह्नित करने से पहले उसके लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता का सत्यापन किए बिना नवनिर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार नहीं किए जाएं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में बाद में किसी तरह की बाधा न आए।

बैठक में बताया गया कि उप विकास आयुक्त जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी के रूप में योजनाओं के चिह्नीकरण, समन्वय और आवश्यक प्रतिवेदन तैयार कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतवार योजनाओं के चिह्नीकरण की कार्रवाई अगले तीन-चार दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। योजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं विवरण विहित प्रपत्र में तैयार रखने को कहा गया, ताकि प्राप्त जानकारी को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड किया जा सके।

दरभंगा में आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा डीएम ने दिए 3-4 दिन में योजना चिह्नित करने के निर्देश

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

🔴 मुख्य बातें

  • डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक।
  • ग्राम पंचायतवार आधारभूत संरचनाओं की जरूरत का आकलन होगा।
  • विद्यालय, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य उप केंद्र चिह्नित होंगे।
  • नवनिर्माण से पहले भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता का सत्यापन जरूरी।
  • योजनाओं का चिह्नीकरण अगले 3-4 दिनों में पूरा करने का निर्देश।
  • डीडीसी जिला और बीडीओ प्रखंड स्तर पर नोडल पदाधिकारी होंगे।

बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

📰 संबंधित खबरें


दरभंगा में डीएम ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, लंबित मामलों का होगा समयबद्ध निष्पादन


दरभंगा की धरोहरों का होगा कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी


केवटी के स्कूलों के कायाकल्प की तैयारी तेज, विकास रणनीति पर बैठक


दरभंगा में केंद्रीय विद्यालय की तैयारी तेज, डीएम ने नवादा स्कूल का किया निरीक्षण

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
बिहार और दरभंगा की ताजा खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!