गरीब अधिकार दिवस 2 अक्टूबर को खेग्रामस ने आंदोलन का ऐलान,

गरीब अधिकार दिवस 2 अक्टूबर को खेग्रामस ने आंदोलन का ऐलान,

◆ गरीब अधिकार दिवस 2 अक्टूबर को पंचायतों में मनाएगा खेग्रामस

◆ भूमि, रोजगार और मजदूरी के मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान

दरभंगा : खेग्रामस जिला परिषद की बैठक नागार्जुन रेणु सभागार पंडा सराय में जिला कार्यकारी सचिव पप्पू पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गरीब अधिकार दिवस 2 अक्टूबर को खेग्रामस ने आंदोलन का ऐलान

बैठक में प्राप्त रिपोर्ट प्रशासनिक व राजनेताओं की विफलता को सामने लाता है। 2024 में वेनीपुर के महिनाम में 52 दलितों को वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष श्री संजय सरवगी के मौजूदगी में जमीन का पर्चा मिला आज तक कब्जा नही हो पाया। पी पी एक्ट 1947 में वर्णित को अधिकार को लागू करने में सख्ती बरतने तथा दोषी पर कारवाई की उठेगी। बैठक से तय किया गया कि पंचायत सरकार भवन पर गरीब अधिकार दिवस 2 अक्टूबर को मनाएगी। ज़ी राम ज़ी योजना को लागू करते हुए मजदूरों को काम के लिए आवेदन लेकर काम देने उचित मजदूरी समय से भुगतान की मांग उठेगी।

बैठक से सर्वसम्मत फैसला लिया गया की अक्टूबर में पोलो मैदान धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा जिसमे गाँवो से गरीब शामिल होंगे। बैठक में 1 लाख गरीबों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाने का अभियान जारी रखने का फैसला लिया गया।

गरीब अधिकार दिवस 2 अक्टूबर को खेग्रामस ने आंदोलन का ऐलान

बैठक में बोलते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की सत्ता में जाने के लिए गरीबों से वोट लेकर सम्राट सरकार अपने किए वायदे से मुकर रही है और कोरपोरेट, दबँगो को खुश रखने में गरीबों के घर पर बुलडोजर चला रही है जिसका प्रतिरोध करना होगा।

बैठक में हरि पासवान, शनिचरी देवी, विनोद सिंह, विश्वनाथ महतो, गंगा मंडल, उमेश सदा,सत्यनारायण पासवान, रविंद्र झा, राम विलाश सदा,विंदया देवी,राम विलाश मंडल,कल्याण भारती भी सम्बोधित किए और गरीबों को संगठित करने का संकल्प लिया।

📌 मुख्य बातें

  • 2 अक्टूबर को पंचायत सरकार भवन पर गरीब अधिकार दिवस मनाने का फैसला लिया गया।
  • पर्चाधारियों को दखल-दिहानी और भूमिहीनों को वासभूमि देने की मांग उठी।
  • मजदूरों को काम, उचित मजदूरी और समय से भुगतान की मांग की गई।
  • अक्टूबर में पोलो मैदान धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लिया गया।
  • 1 लाख गरीबों को खेग्रामस की सदस्यता दिलाने का अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया।

RxTv BHARAT | केवल सच की बात
समाचार एवं विज्ञापन संपर्क: 9472867520

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!