Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया पोलो मैदान का निरीक्षण
दरभंगा, 16 सितंबर 2026। जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2026 को संध्या 7:30 बजे पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।
साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने तथा आगंतुकों एवं प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
📌 मुख्य बातें
- डीएम कौशल कुमार ने पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया।
- 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा।
- कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।
- साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश और निकास व्यवस्था का जायजा लिया गया।
- अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।
📰 संबंधित खबरें
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।






