हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे युवा : डॉ. धर्मशीला गुप्ता
सेवा संकल्प अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने विद्यार्थियों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति किया जागरूक
📌 खबर की बड़ी बातें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- राजकीय मध्य विद्यालय, अलफगंज में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।
- डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने युवाओं और विद्यार्थियों की विकसित भारत के निर्माण में भूमिका पर जोर दिया।
- पानी बचाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग, स्वच्छता और जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया गया।
दरभंगा। राजकीय मध्य विद्यालय, अलफगंज में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने विद्यार्थियों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के युवाओं की क्षमता और ऊर्जा पर भरोसा जताते रहे हैं। ‘विकसित भारत @ 2047’ का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कहा हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर, डिजिटल रूप से सशक्त हो, जहां तकनीक और परंपरा साथ-साथ आगे बढ़ें तथा प्रत्येक नागरिक को विकास के समान अवसर मिलें।
बच्चों को बताया ‘कल के भारत का शिल्पकार’
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद नन्हे चित्रकारों, लेखकों और वक्ताओं को ‘कल के भारत का शिल्पकार’ बताते हुए कहा कि बच्चों के सपनों में ही भविष्य के भारत की तस्वीर छिपी है। उन्होंने स्वच्छ, हराभरा, प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण के साथ ‘मेक इन इंडिया’ को रोजगार, आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर दिया।
विद्यार्थियों से पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील
उन्होंने कहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। विद्यार्थियों से पानी बचाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रति संवेदनशील होना, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी ईमानदारी और लगन से पढ़ाई करने, देश के गौरव को बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील किया।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।





